बेमेतरा में थाने के प्रधान आरक्षक को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा 

Share this

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और थान खम्हरिया थाना में दबिश देकर आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम स्वीकार लेते समय पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में ACB की यह पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसके बाद पूरे महकमे में हलचल मच गई है।

साजा क्षेत्र में ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि साजा विधानसभा क्षेत्र में यह ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। अब प्रधान आरक्षक की गिरफ्तारी के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिले हैं।

Share this
READ MORE  ईडी का बड़ा खुलासा, अब तक 221 करोड़ की चल अचल सम्पत्ति अटैच, गिफ्ट में लग्जरी गाड़ी लेने वालों की भी बन गई लिस्ट, छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ईडी कार्रवाई