दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती का नाम पूछा और गोली मार दी, नकाबपोश बदमाश वारदात के बाद फरार

Share this

 

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। जोंगरा गांव में दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह हर्बल लाइफ उत्पादों का व्यवसाय करती थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो युवक बाइक से पहुंचे और बिना किसी बहस के पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वह गिर पड़ीं। वारदात के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही सक्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश, व्यवसायिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Share this
READ MORE  पूरा तंत्र कोशिश कर रहा है, बंदा जेल से बाहर न आए, पति अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोलीं सुनीता