बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट: घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम साय ने किया ऐलान, जान गंवाने और घायल मजदूरों को मिलेगा मुआवजा

Share this

दुर्ग न्यूज़, 25 मई। बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच का आदेश दिया है। इसके साथ ही हादसे में मृत और घायल मजदूरों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर हादसे में मृत मजदूरों के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाए जाने के साथ मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्च स्तरीय निगरानी की जानकारी दी है।

Share this
READ MORE  दोनों अपनी बहनों को मौत के मुंह से खींच लाई थीं; अब राज्यपाल देंगी वीरता पुरस्कार | Brave daughters of Chhattisgarh will be honored, Governor will give bravery award