संस्थान ने 3 लाख 72 हजार घरों में किया संपर्क, संस्कार के साथ नवाचार पर जोर | Raipur News: Saraswati Shiksha Sansthan’s public dialogue on education ends, Institute contacted 3 lakh 72 thousand homes, emphasis on innovation with values

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raipur
  • Raipur News: Saraswati Shiksha Sansthan’s Public Dialogue On Education Ends, Institute Contacted 3 Lakh 72 Thousand Homes, Emphasis On Innovation With Values

रायपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

सरस्वती शिक्षा संस्थान के द्वारा 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक आयोजित “शिक्षा पर विमर्श” जनसंवाद (संपर्क अभियान) को पूरे प्रांत में शुरू किया गया। अभियान के दौरान शिक्षाविद, पत्रकार, साहित्यकार, कलाकार, अभिभावक गण औऱ शासकीय अधिकारियों सहित, प्रमुख व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से प्रत्यक्ष भेंट की गई।

प्रदेश के सभी 1111 विद्यालयों के 7000 से अधिक कार्यकर्ताओं 1 जनवरी से 15 जनवरी तक 372916 लोगों से भेंट कर संवाद किया ।संपर्क अभियान के तहत लोगों को विद्यालयों में बच्चों दिए जा रहे शिक्षा-संस्कार की जानकारी साझा की गई। इस संपर्क अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल अनुसुईया उइके से मिलकर किया गया।

सभी ने एक स्वर में कहा की सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा संस्कार देने वाली है। संस्कार जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। हम जिस भाषा में शिक्षा ग्रहण करते हैं हमारे संस्कार उसी तरह के हो जाते हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपने मातृभाषा और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत परिवेश में शिक्षा ग्रहण करें।उन्होंने आगे यह कहा भी कहा कि यह अभियान शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी। समाज से सुझाव प्राप्त करने की यह एक अद्वितीय पहल है।

विभिन्न समाज प्रमुखों ने अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि वे सरस्वती शिक्षा संस्थान के विद्यालयों में स्पोकन इंग्लिश की विशेष कक्षाएं लगाए जाने के खबर से उत्साहित है। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट करते हुए इस अभियान के बारे में उन्हें जानकारी प्रदान की।

अनेक शिक्षाविदों ने कहा कि शिक्षा का माध्यम हिंदी होने से समझने में आसानी होगी परंतु तकनीकी शिक्षा के लिए अंग्रेजी विषय का ज्ञान जरूरी है। शिक्षा में मातृभाषा से भारतीय संस्कार निर्मित होते हैं तो वहीं भाषा बदलते ही संस्कारों में परिवर्तन दिखाई पड़ते हैं। लोगों का यह भी सुझाव था कि अपने विद्यालयों को समयानुसार परिवर्तित करना होगा। प्रचार-प्रसार करना होगा, और शिक्षा में गुणवत्ता और उत्कृष्टता लानी होगी। सम्पर्कित लोगों ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर योजना हिंदी माध्यम से ही चलना चाहिए किंतु अंग्रेजी भाषा की शिक्षा पर विशेष पहल की जाए।

संपर्क अभियान रायपुर महानगर संचालन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में जो भी शिक्षा पर विमर्श हुआ उसके तथा विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने हेतु अनेक सुझाव प्राप्त हुए हैं । उन्हें आगे की बैठक में रखा जाएगा। सरस्वती शिक्षा संस्थान के प्रादेशिक सचिव विवेक सक्सेना ने इस अभियान में अपना अमूल्य समय प्रदान करने वाले सभी प्रमुख नागरिक एवं संपर्क करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का संस्थान की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  श्यामनगर गांव... रोज सुबह 9 बजे राष्ट्रगान, जो जहां है वहीं सावधान | Shyamnagar village... national anthem every morning at 9 am, be careful wherever you are