24 घंटे में ढाई डिग्री लुढ़का पारा, शहर में फिर बढ़ी ठंड; रविवार को 15.2 था जो घटकर 12.7 डिग्री हो गया | Mercury dropped two and a half degrees in 24 hours, cold again increased in the city; It was 15.2 on Sunday which reduced to 12.7 degrees

Share this

बिलासपुर20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शहर का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में ढाई डिग्री घट गया। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई। - Dainik Bhaskar

शहर का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में ढाई डिग्री घट गया। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई।

शहर का न्यूनतम तापमान 24 घंटे में ढाई डिग्री घट गया। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। एक दिन पहले यह 28.4 डिग्री था जो घटकर 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता में भी कम हो गई। दिसंबर के बाद जनवरी में अच्छी ठंड पड़ने लगी। हवा की दिशा उत्तरी होने के असर से तापमान घटकर 8 डिग्री पहुंच गया। पांच दिनों तक शहर में अच्छी ठंड पड़ी। इसके बाद फिर से ठंड में कमी आ गई। हवाओं की दिशा बदलने का असर मौसम पर पड़ा। दोपहर के समय गर्मी महसूस होने लगी।

लगातार तीन दिनों तक शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री से भी ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान जो पहले 11.6 डिग्री था वह बढ़कर 13.3 डिग्री और फिर 15.3 डिग्री पर पहुंच गया। एक दिन पहले यानी रविवार को तो अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज हुआ पर हवा की दिशा फिर बदलने की वजह से सोमवार को यह घटकर 12.7 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा। इसके असर से न केवल सुबह के समय बल्कि शाम को भी जल्दी ठंड शुरू हो गई। रात में ठंड का असर ज्यादा महसूस हुआ। खासतौर पर नदी किनारे रहने वालों को ठंड ज्यादा लगी। मकर संक्रांति के बाद अक्सर ठंड कम हो जाती है लेकिन इस बार उल्टे बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने के बाद ठंड और बढ़ेगी।

छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली हवाओं की गति धीमी हो गई है। हवा की दिशा में परिवर्तन होने जा रहा है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन विशेष होने की संभावना नहीं है। 17 जनवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। वहीं कुछ पैकेट्स में कोहरा सुबह के समय नजर आ सकता है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सार स्टील पावर लिमिटेड की जनसुनवाई का मामला; सैकड़ों की संख्या में आदिवासी थे मौजूद | Farmer dies due to heart attack in public hearing of Saar Steel Power Limited in Raigarh