बलौदाबाजार हिंसा: भाजपा ने गठित की जांच कमेटी, 5 सदस्यीय समिति 7 दिनों में सौंपेगी रिपोर्ट

Share this

दुर्ग न्यूज़, 14 जून। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी बलौदाबाजार हिंसा मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समिति का गठन किया है। जिसमें कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। सभी तथ्यों की जांच के बाद जांच समिति 7 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बलौदाबाजार हिंसा में भाजपा ने जिन 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है, उसमें कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल को संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही बलौदा बाजार विधायक और मंत्री टंकराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कंडेय और पूर्व विधायक रंजना साहू को समिति का सदस्य बनाया गया है।

Share this
READ MORE  नेकी फाउंडेशन के द्वारा 22 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर