शहीद जवानों को DGP ने दी श्रद्धांजलि

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जगदलपुर। नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. DGP डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी. बता दें कि सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था. जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे. आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का 01 ट्रक आ गया. जिसमें सवार चालक और सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए. शहीद जवान विष्णु आर केरल के तिरुवनंतपुरम और शहीद शैलेन्द्र उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी है.

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बिलासपुर SIMS चौकी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार