प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार

Share this

भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने प्राणघातक हमला कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गणेश चैक सुपेला के पास घटना को अंजाम दिया था। आरोपी आदतन बदमाश है जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज है। धारा 307 भादवि, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार प्रार्थी प्रवीण गायकवाड़ निवासी कृष्णा नगर सुपेला को दिनांक 23.06.2024 के दोपहर 1 बजे करीबन लोकेश सोनी द्वारा मेरे बारे में गलत अफवाह फैलाता है कहते हुए हत्या करने के नियत से हाथ में रखे धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे प्रार्थी के कमर के पास काफी चोट लगा और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थी को घायल देख कर लोकेश सोनी वहां से फरार हो गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस आरोपी लोकेश सोनी के पता तलाश में लग गई। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि लोकेश सोनी सुपेला में घुम रहा है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू पुलिस को जप्त कराया। आरोपी को आज दिनांक 27.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना सुपेला से उप निरी. मनीष बाजपेयी, प्र.आर. प्रहलाद बाजपेयी, भरत यादव, मुकेश साहू, आर. सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

आरोपी – लोकेश सोनी उर्फ राहुल पिता मंशा सोनी उम्र 22 साल निवासी कृष्णा नगर गोदाम बजरंग मंदिर क पास सुपेला।

READ MORE  भगवद् गीता पर हाथ रखकर ली सांसद की शपथ, भारतीय मूल की बेटी शिवानी राजा ने ब्रिटेन की संसद में कर दिया कमाल
Share this