लेडी डाक्टर की संदिग्ध मौत, पुलिस ने माना सुसाइड, मां ने दिए बेटी की हत्या के सबूत 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलासपुर। बिलासपुर जिला अस्पताल की लेडी डॉक्टर केस में हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने सुसाइड बताकर केस क्लोज कर दिया था। इसके बाद लेडी डॉक्टर की मां ने प्राइवेट फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ। अब पुलिस केस रिओपन करने की बात कह रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर जिला अस्पताल में पदस्थ लेडी डॉक्टर पूजा चौरसिया की 10 मार्च को मौत हो गई थी। उसके पति अनिकेत और जिम ट्रेनर सूरज, पूजा को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। तब पूजा की मां रीता अमेरिका में थी। रीता के अमेरिका से लौटने के बाद पूजा के शव का पोस्टमार्टम किया गया।

शव पर थे चोट के निशान

रीता ने बताया कि, जब वह अस्पताल पहुंची तो देखा कि, पूजा के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके सिर और कान पर खून लगा हुआ था। यह देखकर रीता को हत्या का शक हुआ। उसे पूजा के पति अनिकेत पर पहले से ही शक था। पूजा ने कई बार अपने पति के व्यवहार और झगड़े को लेकर शिकायत की थी।

कमरे में मिले सबूत 

पूजा की मां रीता ने बताया कि, उसने प्राइवेट फोरेंसिक एक्सपर्ट से पूरे मामले की जांच कराई। इस रिपोर्ट के अनुसार जिस कमरे में पूजा की मौत हुई उसके बेड पर महिला और पुरुष दोनों के सिर के बाल मिले हैं।

पुलिस ने दोबारा कराई फोरेंसिक जांच

जब प्रशासन को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने भी दोबारा से जांच कराई। जिसकी रिपोर्ट आ गई है। बिलासपुर सिविल लाइन के सीएसपी उमेश गुप्ता ने कहा कि, दोनों रिपोर्ट में कुछ तथ्य मिले हैं। हम कोर्ट से केस री-ओपन करने की परमिशन लेंगे।

READ MORE  श्यामनगर गांव... रोज सुबह 9 बजे राष्ट्रगान, जो जहां है वहीं सावधान | Shyamnagar village... national anthem every morning at 9 am, be careful wherever you are

मृतका का पति पहला संदेही

बता दें कि, इस पूरे मामले में पूजा के पति डॉ. अनिकेत कौशिक पहले संदिग्ध हैं। अनिकेत और जिम ट्रेनर पूजा को पास के हॉस्पिटल ले जाने की जगह डेढ़ किमी दूर लेकर गए, यह भी सवाल खड़ा करता है। वहीं दूसरा संदिग्ध जिम ट्रेनर है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share this