


भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में शांति नगर इंदु आईटी स्कूल के पीछे वाले भाग में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां प्लाट काट कर मुरम गिराकर रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम भिलाई एवं टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग से अनुमति नहीं ली गई है।
नगर निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा विभाग की टीम एवं तोड़ फोड़ दल मौके पर पहुंचकर रोड निर्माण के कार्य को रुकवाया। आयुक्त नगर निगम भिलाई द्वारा बार-बार दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति निगम क्षेत्र में प्लाट खरीदने से पहले नगर निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा शाखा में आकर संपर्क करें। उसके द्वारा जो प्लाट खरीदा जा रहा है, जो मकान या दुकान बनाने के लिए उसका परमिशन मिलेगा कि नहीं? फिर भी लोग नगर निगम भिलाई या पटवारी कार्यालय या टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग जाकर यह परीक्षण नहीं करवा रहे हैं कि उनके द्वारा खरीदा जाने वाला प्लाट सही है अथवा नही। लोग दलाल के बहकावे में आकर प्लाट खरीद लेते हैं। प्लाट पर मकान या दुकान बनाने का परमिशन नहीं मिलता है, तो बाद में परेशान होते हैं। इसलिए प्लाट खरीदते समय सजग रहने की अपील की गई है।

आज कार्यवाही के दौरान भवन अनुज्ञा विभाग से सब इंजीनियर दौलत चंद्राकर, शहबाज खान, जोन 2 के राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी एवं निगम के तोड़फोड़ दस्ता दल उपस्थित रहा।
