पहले से थोड़ी अधिक गर्म हुई रात, बादलों की वजह से दिन में ठंडक | East wind now knocking in Chhattisgarh: The night is a bit hotter than before, coolness in the day due to clouds

Share this

रायपुर40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रायपुर में हल्के बादल छाये हुए हैं, इसकी वजह से धूप का असर थोड़ा कमजोर है। - Dainik Bhaskar

रायपुर में हल्के बादल छाये हुए हैं, इसकी वजह से धूप का असर थोड़ा कमजोर है।

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं थम गई है। प्रदेश में अब पूर्वी हवा आ रही है। इसकी वजह से रात पहले से अधिक गर्म हुई है। प्रदेश के कई जिलों में आसमान पर हल्के बादल छाये हुए हैं। हल्की हवा चल रही है, इसकी वजह से धूप के बावजूद दिन में ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति एक-दो दिनों तक ऐसे ही बनी रह सकती है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया, प्रदेश में हवा के आगमन की दिशा में परिवर्तन होकर पूर्वी हो गया है। इसके कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि का क्रम बने रहने की सम्भावना है। 18 जनवरी को प्रदेश का मौसम सूखा ही रहेगा। बिलासपुर, सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना जताई थी। कहा गया था कि प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। यह कोरिया में दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान इसमें दशमलव एक डिग्री सेल्सियस की बहुत मामूली वृद्धि हुई है। सरगुजा संभाग में ही जशपुर का न्यूननतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस हो चुका है। बिलासपुर में इसे 15.7 और रायपुर में 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह भी एक दिन पहले की तुलना में मामूली अधिक है। दुर्ग जिले में न्यूनतम तापमान 12.9 और कवर्धा में 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बस्तर संभाग के जिलो में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही रहा है।

हल्की धूप की वजह से दिन खुशनुमा हो चला है।

हल्की धूप की वजह से दिन खुशनुमा हो चला है।

दोपहर तक 23.4 डिग्री पहुंच गया रायपुर का तापमान

बुधवार दोपहर 12 बजे तक रायपुर का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यहां 3.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पूर्वी हवा चल रही थी। बिलासपुर में दोपहर का तापमान 22.8 डिग्री और जगदलपुर में 25.4 डिग्री तक पहुंच गया था। अंबिकापुर में 17.6 डिग्री और राजनांदगांव में 19 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हो चुका था। दोपहर में दुर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां केवल 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

एक दिन पहले 30.6 डिग्री तक पहुंचा था तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यह जगदलपुर में रिकॉर्ड हुआ था। यह सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। दंतेवाड़ा में 30.5 डिग्री, रायगढ़ में 30.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। रायपुर और राजनांदगांव में यह 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो सामान्य से करीब एक डिग्री अधिक था। बिलासपुर और दुर्ग में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। वहीं अंबिकापुर में यह 21.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

कम तापमान की वजह से अंबिकापुर जिले में पौधों पर ऐसे जम गई थी ओस।

कम तापमान की वजह से अंबिकापुर जिले में पौधों पर ऐसे जम गई थी ओस।

सात जनवरी को सबसे अधिक ठंड पड़ी थी

इस महीने 7 जनवरी को सीजन का सबसे अधिक ठंड रिकॉर्ड की गई थी। उस दिन कोरिया का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जशपुर में यह 4 डिग्री और सरगुजा में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। वहीं रायपुर संभाग में बलौदा बाजार का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। रायपुर में पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 8 जनवरी को कबीरधाम का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस था। अगले चार दिनों तक प्रदेश में शीतलहर की स्थिति रही।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  स्वामी आत्मानंद स्कूल अब शिक्षा विभाग के जिम्मे,संचालन समितियां होगी समाप्त : बृजमोहन अग्रवाल