बिलासपुर में मिला कोरोना का मरीज, चेक की जा रही है ट्रेवल हिस्ट्री

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलासपुर। बिलासपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। मरीज की उम्र 66 वर्ष बताई जा रही है। कोरोना का मामला सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग परिवार के लोगों की जांच करवा रहा है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार कोरोना से संक्रमित होने के बाद बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री तलाश की जा रही है। यह भी जानकारी ली जा रही है कि पिछले दिनों बुजुर्ग कहां-कहां गए थे। इन्हें शुगर हैं और कुछ दिनों पहले पैरालिसिस का भी अटैक आया था।

Share this
READ MORE  साय कैबिनेट की ख़त्म हुई बैठक, घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली बिल में मिलेगी रियायत