सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की प्री.बीएड व प्री.डीएलएड परीक्षा 28 को

Share this

भिलाई नगर। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर द्वारा संचालित बी.एड. व डीएलएड. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 28 जुलाई को होगी। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस प्रवेश-परीक्षा में प्रदेश भर से बी.एड.की 5 सौ सीटों के लिए 41 सौ से अधिक तथा डीएलएड की 25 सौ सीटों के लिए 37 हज़ार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

दुर्ग संभाग अंतर्गत दुर्ग जिले में शास.विश्वनाथ तामस्कर यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग तथा कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिलाई परीक्षा केन्द्र रहेंगे। राजनांदगांव जिले में शास. दिग्विजय महाविद्यालय, शास.शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय तथा रॉयल कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कबीरधाम जिले में शास. आचार्य पंत श्री नाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कवर्धा को विश्वविद्यालय ने परीक्षा केन्द्र बनाया है। बेमेतरा जिले में शास. स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा तथा बालोद जिले में शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोद को विश्वविद्यालय ने परीक्षा केन्द्र बनाया है। दुर्ग संभाग के परीक्षा केन्द्रों से प्री.बीएड परीक्षा में 675 परीक्षार्थी तथा प्री.डीएलएड परीक्षा में 4673 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

परीक्षा दो पाली में होगी। प्रथम पाली में प्री-बीएड परीक्षा प्रातः 10 से 12.15 बजे तक होगी। द्वितीय पाली में प्री-डीएलएड परीक्षा दोपहर 2 से 4.15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थी परीक्षा आरंभ होने के आधा घंटा पूर्व ही परीक्षा केन्द्र पर पहुँच जावें। परीक्षा कक्ष में प्रवेश हेतु परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र व पहचान हेतु आधार कार्ड लाना अनिवार्य है l परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय समन्वयक डा. डीएन शर्मा ने दी है।

Share this
READ MORE  प्री-मानसून की दस्तक, मैदानी इलाकों में आंधी के साथ बारिश, राज्यों में मौसम के अलग-अलग मिजाज