ट्रैक पर गिरे बरगद से दल्लीराजहरा पैसेंजर ट्रेन का इंजन हुआ डिरेल 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बालोद। दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे विशालकाय बरगद से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद यात्री रेलगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और आगे का शीशा भी टूट गया। वहीं इस घटना में लोको पायलेट को चोट आई है। यह हादसा भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैंप के पास हुआ है। घटना की सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन रात 3.25 मिनट पर दल्लीराजहरा से अंतागढ के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान लगभग 4 बजे भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप एक पास गिरे विशालकाय बरगद वृक्ष से ट्रेन टकरा गई। जिससे इंजन डिरेल हो गया और आगे का शीशा टूट गया। इस घटन में लोको पायलट को हाथ में चोट आई है। मामले की सूचना पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने में जुटी हुई है। गनीमत रही की ट्रेन को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ। वहीं इस घटना के कारण अंतागढ़, दल्लीराजहरा और बालोद से रायपुर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Share this
READ MORE  अल्लू अर्जुन भगदड़ पीड़ित परिवार को देंगे दो करोड़