पेरिस ओलंपिक: निशानेबाजी में भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक, मनु भाकर ने दूसरा पदक जीतकर रचा इतिहास

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पेरिस। ओलंपिक खेल में भारत ने निशानेबाजी में एक और कांस्य पदक जीत लिया है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दोनों खिलाड़ियों ने अदभुत खेल कौशल दिखाया तथा 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरिया को 8 के मुकाबले 16 अंकों से हरा दिया। इस तरह भारत ने निशानेबाजी में दो पदक जीत लिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे निशानेबाज हमें गौरवान्वित करना जारी रखे हैं। दोनों खिलाड़ियों को ढेरों बधाई।

बता दें कि मनु भाकर ने कल ही निशानेबाजी के व्यक्तिगत मुकाबले में पदक जीता था और आज उन्होंने एक और पदक जीतकर इतिहास में दर्ज हो गईं। स्वतंत्र भारत के इतिहास में मनु भाकर एक ही ओलंपिक संस्करण में एक से अधिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

Share this
READ MORE  एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज चिखली में विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट वितरण