एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज चिखली में विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट वितरण

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० चेयरमेन संजय तिवारी ने उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ प्रदान किये प्रमाण पत्र

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज चिखली दुर्ग में टेक्नीशियन कोर्स के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट प्रदान किया गया। विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक अपने कोर्स को कंप्लीट कर लिया है। विद्यार्थियों को एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज के चेयरमैन संजय तिवारी द्वारा सर्टीफिकेट प्रदान किया गया।

बता दें कि यह पैरामेडिकल टेक्नीशियन र्कोस एक वर्ष का सर्टिफिकेट कोर्स है। संस्थान को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त है। परीक्षा उर्त्तीण करने के पश्चात विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन छग पैरामेडिकल काउंसिल में होता है। रजिस्ट्रेशन पश्चात विद्यार्थी सरकारी नौकरी एवं किसी भी प्राइवेट संस्थान में नियमानुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर स्टूडेंटस ने बताया कि एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज का माहौल फ्रेंडली व पारिवारिक है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उनके भीतर आत्मविश्वास बढ़ा है। अब वे सरकारी नौकरी या किसी भी प्राइवेट संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने कॉलेज के समस्त टीचर व स्टाफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर अजय तिवारी व प्रिंसिपल विजय गवान्डे व अरविन्द खैरवार व संजय गुप्ता व विनिता व नेहा ठाकूर, सीमा शर्मा, रेश्मा साहू व प्रशांत देवांगन, यमुना पटेल, जाकीर हुसैन, प्रियेश मिश्रा, रूपा चेलक व अन्य स्टाफ ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ बधाई दी।

Share this
READ MORE  लोहारीडीह कांड : दोबारा पोस्टमार्टम होगा शिव प्रसाद साहू का, शव खोदकर निकाला, 23 को कोर्ट से मिली जमानत