डेढ़ साल पहले गनिवारी में हुए दादी- पोती के दोहरे हत्याकाण्ड का पर्दाफाश

Share this

अवैध संबंधों के जाहिर होने के भय से आरोपी चुमेन्द्र निषाद व्दारा घटना को दिया गया अंजाम

दुर्ग। ग्राम गनियारी में वृद्धा एवं उसकी नाबालिग पोती की किसी अज्ञात आरोपी व्दारा 6 मार्च 2024 को हत्या कर दी गई थी। वृद्धा एवं नाबालिग पोती के शरीर में धारदार एवं भोथरे हथियार से वार कर हत्या की गई थी। शरीर पर अनेक चोटों के निशान थे। घटना की सूचना पर एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वॉड तथा वरिष्ठ अधिकारियों की पूरी टीम मौके पर पहुंची थी। मृतिकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर कैम्प कर 62 सन्देहियों से पूछताछ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत अहमदाबाद एवं रायपुर में सन्देहियों का ब्रेन मेपिंग, पॉलीग्राफ एवं नार्को टेस्ट कराया गया। प्रमुख सन्देहियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें चुमेन्द्र निषाद व्दारा अवैध संबंध की स्वीकारोक्ति की गई तथा सगाई के उपरांत अवैध संबंधों का खुलासा होने के भय से अपने शराब तस्करी के एक सहयोगी पंकज निषाद एवं एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया गया।

मृतका (बालिका) को यह पता चल गया था कि आरोपी चुर्मेद्र की सगाई 19.2.2024 को हो चुकी है एवं अपनी सहेलियों के माध्यम से मृतका, चुर्मेंद्र और उसके परिवार को बरबाद करने की बात बोली थी। उक्त बातों के पता चलने पर आरोपी ने अपने शराब तस्कर साथियों के साथ मिलकर मृतका (बालिका) को मार डालने की योजना बनायी। घटना के दिन आरोपी चुर्मेन्द्र लोगों को गुमराह करने के लिए अपने दोस्तों के साथ चौथिया खाने उतई के पास घुघसीडीह गया था, वहां से रात्रि करीब 1 से 1:30 बजे के मध्य वापस गांव आया, अपने भाई को फोन कर दरवाजा खुलवाया तथा अपने भाई के सोने के बाद बाहर निकल कर योजना के तहत पंकज व एक अन्य साथी को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया तो उसके साथी पंकज निषाद व अन्य स्कॉर्पियो सीजी 06, ई 6666 में आकर मृतका के घर के बाहर सड़क पर खड़े हुए।
आरोपी चुनेंद्र मृतका (बालिका) को आवाज देकर दरवाजा खुलवाकर अंदर गया तथा योजनाबद्ध तरीके से झूठ बोलकर चलो शादी करेंगे कहकर भाग चलने को कहा किन्तु मृतका ने तुम्हारी सगाई हो गई है, मैं नहीं जाउंगी कहकर मना कर दी थी। आरोपी को यह भी शंका थी कि मृतका (बालिका) तीन महीने के गर्भ से है। मना करने पर आरोपी चुनेंद्र द्वारा गुस्से में आकर वहीं पड़े टंगिया से सिर में कई बार प्राणघातक हमला किया। चिल्लाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था एवं उसकी दादी के उठने पर उसे भी चाकू से गर्दन में मारा तो वह बचने के लिए बाहर भागी तो उसे पकड कर उसके गर्दन में कई बार चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गिर गई, उसे घसीट कर अंदर लाया। घटना के बाद आरोपी घटना में प्रयुक्त चाकू व हाथ तालाब में धोकर अपने दोनों साथियों को बताया कि काम हो गया है। फिर वे अपने अपने घर चले गए।

READ MORE  भिलाई में सैलानी दरबार के अवैध कब्जों पर चला निगम का बुलडोजर 

आरोपी चुनेंद्र निषाद अपराधिक प्रवृत्ति का है इसके विरूद्ध पूर्व में थाना पुलगांव में अपराध कमांक 489/2019 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, अप.क. 300/2023 धारा 34(2) 59 (क) आबकारी एक्ट एवं अप.क. 330/2025 घारा 74,296,115 (2) 351(2) बीएनएस के तहत् तथा आरोपी पंकज निषाद के विरूद्ध अपराध क. 69/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भादवि, अप. क. 454/2021 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट एवं अप. क. 48/2025 धारा 34 (2) 36, आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध है।

आरोपी चुमेन्द्र निषाद उर्फ लल्ला (23) की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू एवं आरोपी पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30) से मोबाइल एवं स्कार्पियों वाहन को जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 450, 201, 120 (बी) आईपीसी के अंतर्गत अपराध कायम किया गया है।

Share this