आकाशगंगा के पास वन वे, समस्या का समाधान नहीं, सुपेला से दक्षिण गंगोत्री कैसे जाएंगे लोग ? 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। सुपेला क्षेत्र से दक्षिण गंगोत्री या प्रियदर्शिनी नगर जाने वालों के लिए न‌ई व्यवस्था से परेशानी हो रही है। दक्षिण गंगोत्री से सीधे आकाशगंगा जाने वाले भी हलाकान होंगे। यातायात पुलिस ने बगैर कोई ठोस पहल के शुक्रवार शाम से अंडरब्रिज से सुपेला चौक के बीच मिडिल कट को बंद कर दिया है। इससे यहां जाम लगना तो बंद हो जाएगा लेकिन वाहन चालकों को क‌ई दिक्कतें होंगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव करते हुए अंडरब्रिज से आने वाले और दक्षिण गंगोत्री से आने वालों के लिए घड़ी चौक से वन वे व्यवस्था तो कर दिया है। इसके विपरीत सुपेला चौक से दक्षिण गंगोत्री जाने वालों के लिए कोई वैकल्पिक रूट नहीं है। इससे त्यौहारी सीजन में परेशानी बढ़ने वाली है।

Share this
READ MORE  डीएमएफ राशि घोटाला : ED ने असिस्टेंट कमिश्नर रह चुकी माया वॉरियर को किया गिरफ्तार