छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही ठंड की दस्तक, क‌ई जिलों में बारिश का भी अलर्ट 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत से मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है। अब कुछ ही जिलों में सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं दूसरी तरफ अब प्रदेश में ठण्ड की आमद होने लगी है। बात करें प्रदेश के सबसे अधिक ठंडे क्षेत्र सरगुजा की तो, यहां के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सड़कों पर सुबह कोहरे और धुंध छाने लगा है, जिससे दृश्यता में भी कमी आ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक़ आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा जिससे ठिठुरन महसूस हो सकती है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है। अब प्रदेश में ठंड ने भी दस्तक देना शरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ती ठंड के बीच छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Share this
READ MORE  Big Breaking : LoC पर विस्फोट में दो जवान शहीद, उरी के कमलकोट सेक्टर में हुआ हादसा