


राजेन्द्र पार्क चौक से ग्रीन चौक के बीच वाहनों को लगाया लॉक
दुर्ग। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश एवं डीएसपी ट्रैफिक सतीष ठाकुर एवं सतांनंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नो पार्किग में खड़ी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। आज हाइवे पेट्रोलिग द्वारा नेशनल हाइवे एवं केनाल रोड, ओवर ब्रिज के नीचे खड़ी भारी वाहन जो सड़क एवं आम रास्तों को बाधा उत्पन्न करती हैं ऐसे वाहनों पर कार्यवाही की गयी। वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गई एवं जिन वाहनों के चालक परिचालक उपस्थित नहीं थे उनका ऑनलाइन चालान मोबाइल पर भेजा गया।

इसी प्रकार राजेन्द्र पार्क चौक से ग्रीन चौक तक नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर लाक लगाया गया। सूर्या मॉल क्षेत्र में नो पार्किंग में खड़ी दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर यातायात मुख्यालय लाया गया तथा चार पहिया वाहनों में लॉक लगाया गया। जो वाहन चालक चालान भुगतान करने आए उन्हें भविष्य के लिए समझाइश भी दी गई।
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 7 माह में कुल 2998 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्यवाही की गयी है।
