8 आईएएस अफसरों का तबादला, दुग्गा बनाए गए सरगुजा कमिश्नर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

8 आईएएस अफसरों का तबादला, दुग्गा बनाए गए सरगुजा कमिश्नर

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। नए साल के पहले ही दिन राज्य सरकार ने 8 IAS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार IAS नरेंद्र कुमार दुग्गा को सरगुजा कमिश्नर बनाया गया है। वहीं IAS प्रतिष्ठा ममगाई नारायणपुर कलेक्टर पदस्थ की गई हैं।

इसके अलावा श्रम विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव वाणिज्य कर पंजीयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीलम नामदेव एक्का को छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है। नरेन्द्र कुमार दुग्गा को आयुक्त सरगुजा संभाग अंबिकापुर के पद पर पदस्थ किया गया है। अभिजीत सिंह को वर्तमान दायित्व के साथ सचिव लोक सेवा आयोग बनाया गया है। पदुम सिंह एल्मा आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास के पद पर पदस्थ किये गये हैं। प्रतीक जैन को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर बनाया गया है।

Share this
READ MORE  बलौदाबाजार में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, 15 हिरासत में