बेगूसराय में एक ही परिवार के चार का गला काटा, तीन की मौत  

Share this

पटना। बेगूसराय में सोये अवस्था में अपराधियों ने एक ही परिवार के चार लोगों का धारदार हथियार से गर्दन काट दिया। इसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई है जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल है। इतना ही नहीं अपराधियों ने चारों के शरीर पर एसिड भी डाल दिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए पीएससी में भर्ती कराया है जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर स्थित चिरंजीवीपुर गांव की है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। घर में घुसकर मार डाला बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोया था। तभी अपराधियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी, पुत्र और पुत्री का गर्दन काट दिया। जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पुत्र गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों की पहचान संजीवन महतो, संजीता देवी और सपना कुमारी के रूप में हुई है। बेटे अंकुश कुमार की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बछवाड़ा थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है। बताया जा रहा है कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी। पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है कि आपसी रंजिश में ही अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला है। इससे सभी झुलस गए।

Share this
READ MORE  सीजी बोर्ड की द्वितीय परीक्षाएं 8 जुलाई से, पूरक और फेल 75 हजार ने किया है पंजीकरण