सुकमा में नक्सलियों ने उपसरपंच की गला रेतकर की हत्या, घटना से दहशत, ग्रामीण ने की खुदकुशी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सुकमा। छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां बीती रात जिले के नक्‍सल प्रभावित नागाराम गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में उपसरपंच हेमला सुकला की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पटेलपारा निवासी हेमला सन्नी ने दहशत में आत्महत्या कर ली।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नक्सलियों की केरलापाल कमेटी ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है और पर्चे के माध्यम से मृतकों के साथ 18 अन्य लोगों को भी मौत की सजा सुनाई है। इस घटना से गांव के लोग डरे और सहमे हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा की विष्‍णुदेव साय सरकार गठन के बाद बस्‍तर में नक्‍सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी का नतीजा है कि सरकार गठन के नौ महीने के अंदर लगभग 150 नक्सली मारे गए हैं, लगभग 500 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 200 के आसपास नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। माना जा रहा है कि सुरक्षा बलों की जारी नक्‍सली उन्‍मूलन अभियान से नक्‍सली बौखलाए हुए हैं। इसी वजह से ऐसी कायराना घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Share this
READ MORE  CG News : रायपुर में कार से 54 लाख की चांदी बरामद, दो गिरफ्तार