सियान सदन के बुजुर्गों ने सद्भावना भवन परिसर में किया पौधरोपण 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज। सियान सदन के सदस्यों एवं लायनेस क्लब दुर्ग द्वारा सद्भावना भवन परिसर, हनुमान नगर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पार्षद अरूण सिंह भी उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण को बचाने पेड़ लगाने हर स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। यह महती आवश्यकता है कि पेड़ लगा कर उन्हें बचाएं। परिसर में बुजुर्गों ने नीम,शमी और अमरूद सहित बड़ी संख्या में पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कार्यक्रम में सियान सदन अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष केआर मेहरा, गुलाब दशोरे, शिव देवांगन, नरसिंह ठाकुर, तारण देवांगन सहित बड़ी संख्या में सियान एवं लायनेस पिनेकल की अध्यक्ष श्रीमती विमला टावरी, मीना सिंह, नम्रता छाने, रश्मि गेडाम, नंदिनी हिवसे तथा उषा चक्रवती मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  ऑक्सीजन जोन सिविल लाइन में एक करोड़ के विकास कार्य का शुभारंभ