CM साय को ट्रांसजेंडरों ने बांधी राखी, बहनों के स्नेह भरे पवित्र रक्षा सूत्र में बंधे सीएम

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। यह पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।

इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उन्हें यह अहसास ही नहीं हुआ कि मेरी कोई सगी बहन नहीं है, प्रदेशभर से आयी बहनों और बच्चों का स्नेह और मंगलकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं। हमारी सरकार उनके सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में पहल की है। महतारी वंदन योजना के माध्यम में बहनों और माताओं के प्रति अपने इसी दायित्व को पूरा किया है। मुझे संतोष है कि इस योजना में प्रदेश की 70 लाख माताओं- बहनों को हर माह एक-एक हजार रुपए मिल रहे हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है। इस योजना के जरिए हर महीने महिला बहनों को मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि महिलाओं और बहनों की सामाजिक एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ी है। उनकी छोटी-मोटी घरेलू जरूरतें इस राशि से पूरी होने लगी है। आप सभी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। रक्षाबंधन के इस पर्व पर, मैं आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना करता हूं। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में खुशियों का माहौल था।

READ MORE  क्लास में मोबाइल से बात कर रहीं थीं शिक्षिका, क‌ई शिक्षक पहुंचे लेट
Share this