कामधेनु विश्वविद्यालय परिसर अंजोरा में कमिश्नर -कलेक्टर ने किया पौधरोपण   

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, अंजोरा परिसर में दुर्ग संभागायुक्त श्री राठौर, जिलाधीश सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी देवांगन, अतिरिक्त जिलाधीश अरविंद एक्का, श्रीमती संगीता साहू सरपंच ग्राम पंचायत अंजोरा, अधिष्ठाता एवं निदेशक विस्तार शिक्षा डॉ. संजय शाक्य, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ.जीके दत्ता, कुलसचिव डॉ.आरके.सोनवणे, वित्त अधिकारी सुश्री ममता अवस्थी, अधिष्ठाता पशुचिकित्सा महाविद्यालय बिलासपुर डॉ.किशोर मुखर्जी, निदेशक प्रक्षेत्र डॉ.धीरेंद्र भोंसले, उपकुलसचिव डॉ.एमके. गेंदले, कुलपति के निज सचिव संजीव जैन, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ. राजकुमार गढ़पायले, एनसीसी.कैडेट्स, प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राएं की उपस्थिति में पौदरोपण किया गया। परिसर को रखें स्वच्छ एवं हरा भरा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण का कार्य किया जा रहा है। संभागायुक्त एवं जिलाधीश ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों से परिसर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में सभी लोगों से सहयोग की अपील की। वर्तमान में पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से पौधरोपण की आवश्यकता बढ़ गई है। पारिस्थितिक तंत्र को नियंत्रित करने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण का एक अभिन्न अंग हैं। इसके बिना मानव तथा अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं हैं। इस अवसर पर कुलसचिव एवं अधिष्ठाता द्वारा विश्वविद्यालय में चल रही शैक्षणिक, अनुसंधान एवं विस्तार गतिविधियों की विस्तृत जानकारी से दुर्ग संभागायुक्त एवं जिलाधीश को अवगत कराया गया।

Share this
READ MORE  तूफान की आहट, तेज हवाएं चलना शुरू,‌ आज रात ओडिशा के तट से टकराएगा