राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में देश-विदेश के डाक्टरों ने सराहा भिलाई की डॉ.उन्नति का शोधपत्र व पोस्टर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई की प्रतिभावान चिकित्सक डॉक्टर उन्नति धाबर्डे को लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय चिकित्सकीय कान्फ्रेंस में शोधपत्र व पोस्टर प्रस्तुतिकरण पर सम्मानित किया गया। कान के तंत्रिका संबंधी विकारों का अध्ययन और उपचार से संबंधित न्यूरोओटोलॉजी यूनिट एसजी पीजीआई लखनऊ के तत्वावधान में न्यूरो-ओटोलॉजिकल और इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया ने इस 42 वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन लखनऊ में किया था। इस कान्फ्रेंस में कान-नाक-गला विभाग एम्स रायपुर में एमएस कर रही डॉक्टर उन्नति धाबर्डे ने अपना शोधपत्र और पोस्टर प्रस्तुत किया। जिसे देश-विदेश से आए डॉक्टरों ने बेहद सराहा ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

डॉक्टर उन्नति को उनके शोध पत्र वेस्टीब्युलर डिस्फंक्शन इन क्रॉनिक ओटाइटिस मीडिया पेशेंट पर इस राष्ट्रीय सम्मेलन में तीसरा स्थान मिला वहीं उनके बनाए चिकित्सा पोस्टर रीजेनरेटिव मेडिसिन इन ओटोलॉजी को कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इससे पहले डॉ उन्नति राज्य स्तरीय ईएनटी कॉन्फ्रेंस में अपने पेपर प्रस्तुतिकरण में गोल्ड मेडल से सम्मानित हो चुकी हैं।

शुरू से मेधावी छात्रा रही डॉ उन्नति की 12 वीं तक शिक्षा बीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर-10 से हुई है। उन्होंने एनटीएसई और केवीपीवाई परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी। डॉ उन्नति ने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स रायपुर से पूरी की है। उनके पिता डॉ उदय कुमार बीएसपी के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 में बर्न और प्लास्टिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष तथा माता प्रेरणा धाबर्डे कुशल ग्रृहिणी हैं।

Share this
READ MORE  दुर्ग जिले में एसआईआर की प्रगति एवं गणना प्रपत्र वितरण की हुई समीक्षा