उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेंगे दुर्ग जिले के भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ

Share this

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों भाजपा का सदस्य बनकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इसके बाद 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की।

भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि इसी कड़ी में 4 सितंबर को दुर्ग जिले की भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। जिले में सदस्यता अभियान का उदघाटन कार्यक्रम प्रातः 11.30 बजे राजनांदगांव बायपास स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित है। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय, सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, ईश्वर साहू, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशन में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाएं संपन्न हो चुकी हैं, इसके बाद मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर सदस्यता अभियान टोलियों का गठन हो चुका है। 5 सितंबर को दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में सदस्यता अभियान का उदघाटन विधायक, पूर्व विधायक एवं जिले के वरिष्ठ नेतागण करेंगे, इसके पश्चात 6 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क कर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव हासिल किया है। भाजपा का यह गौरव बरकरार रहेगा। राष्ट्रीय नेता और सांसद, विधायक से लेकर के बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी को सदस्यता अभियान में जुटना है, प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दो सौ सदस्य और अधिकतम कुल प्राप्त वोटों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाने हैं।

READ MORE  नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाने समिति की घोषणा, सत्यनारायण शर्मा होंगे संयोजक, जेल में बंद विधायक देवेन्द्र यादव का भी नाम

जिला सदस्यता टोली के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, उषा टावरी और डॉ. मानसी गुलाटी ने बताया कि दुर्ग जिले में सदस्यता का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तत्पर हैं। सदस्यता अभियान के तहत चार तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएंगे. पहला- मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर, दूसरा- क्यूआर कोड स्कैन कर, तीसरा- नमो ऐप के जरिए और चौथा- भाजपा की वेबसाइट के जरिए लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे।

Share this