


दुर्ग। पद्मनाभपुर दुर्ग निवासी श्रीमती कुंती तिवारी (92) का निधन बुधवार को हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 7 सितंबर शनिवार को सुबह 11.30 बजे एचआईजी-109 पद्मनाभपुर निवास से शिवनाथ नदी तट स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। वे राजेश तिवारी व स्व. देवेश तिवारी की मां और कृष्णप्रिया कथक कला केंद्र की संचालिका उपासना तिवारी की सास थीं।

