पूर्व सांसद एवं भाजपा नेत्री सरोज पांडेय को पितृ शोक 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य सभा की पूर्व सांसद डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय के पिता श्याम जी पाण्डेय (92 वर्ष )का निधन हो गया। वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे बीएसपी स्कूल से सेवानिवृत्त उप प्राचार्य थे। उनका सेक्टर 9 अस्पताल, भिलाई में इलाज चल रहा था। सोमवार को श्याम जी पांडेय ने अंतिम सांस ली।

उनकी अंतिम यात्रा 9 सितंबर को दोपहर 2 बजे निवास मैत्री नगर रिसाली (भिलाई) से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। दुर्ग भिलाई सहित प्रदेश के भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this
READ MORE  मस्जिदों से उठी आतंकवाद के खिलाफ आवाज, की गईं अमन की दुआएं