सुकमा में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को किया ढेर, बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद

Share this

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आज सुरक्षा बल को फिर कामयाबी मिली है। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने नक्सली को ढेर किया है। वहीं हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल, डीआरजी एवं बस्तर फाइटर की टीम गश्त पर निकली थी। इस दौरान सुकमा के थाना चिंतागुफा क्षेत्र के तुमालपाड़ जंगल-पहाड़ी में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली का शव व एक हथियार सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्ती की जा रही है।

Share this
READ MORE  रायपुर में स्काई-वॉक का निर्माण होगा पूरा, सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय