NASA का अलर्ट: धरती पर आएगा ‘भूकंप-तूफान’, आज 25000 मील की रफ्तार से टकराएगा 720 फुट का Asteroid

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली। आज 15 सितंबर 2024 की रात को धरती की तरफ एक विशाल एस्ट्रॉयड “ON 2024” तेज़ गति से आ रहा है। NASA के अनुसार, यह एस्ट्रॉयड करीब 25,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से धरती के पास से गुजरेगा। इसकी लंबाई लगभग 720 फीट है, जो आकार में दो क्रिकेट पिचों जितना बड़ा है। यह एस्ट्रॉयड धरती से 620,000 मील की दूरी से गुजरेगा, जो अंतरिक्ष की दुनिया में ज्यादा नहीं मानी जाती। हालाँकि, टकराव की संभावना कम है, लेकिन अगर किसी कारण से दिशा बदलती है, तो धरती से टकराव हो सकता है, जिससे प्राकृतिक आपदाएं, भूकंप, तूफान जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

NASA वैज्ञानिक रख रहे हैं नज़र

NASA के नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट ऑब्जर्वेशन प्रोग्राम के वैज्ञानिक इस एस्ट्रॉयड पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं। कैलिफोर्निया के पासाडेना स्थित जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) में इसे ट्रैक करने के लिए रडार और ऑप्टिकल दूरबीनों का उपयोग किया जा रहा है। वैज्ञानिक इसकी गति और दिशा का लगातार अध्ययन कर रहे हैं ताकि समय रहते किसी आपदा से बचने के उपाय किए जा सकें।

धरती के करीब से गुजरने पर हो सकती है कंपन

हालांकि, अगर यह एस्ट्रॉयड धरती के पास से गुजरता भी है, तो इसकी तरंगों से धरती पर हल्का कंपन हो सकता है। NASA लगातार इसकी स्पीड और दिशा पर नज़र बनाए हुए है और अगर कोई खतरा महसूस हुआ तो समय रहते अलार्म बजाया जाएगा।

2029 में अपोफिस एस्ट्रॉयड का खतरा

वैज्ञानिकों ने बताया कि 13 अप्रैल 2029 को अपोफिस नामक एक अन्य एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने की संभावना जताई गई है। अंतरिक्ष में ऐसे कई एस्ट्रॉयड मौजूद हैं जो धरती के लिए खतरा बन सकते हैं, इसलिए NASA और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) सहित कई अन्य एजेंसियां इस पर रिसर्च कर रही हैं। NASA अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट्स जारी करेगा।

READ MORE  शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को 60 करोड़ के धोखाधड़ी मामले में लुकआउट नोटिस
Share this