लोहारीडीह कांड के विरोध में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद: दुकानें बंद कराने सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, व्यापारियों से मांगा समर्थन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

लोहारीडीह कांड के विरोध में कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद: दुकानें बंद कराने सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, व्यापारियों से मांगा समर्थन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा मामले को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान किया है। बंद को सफल बनाने कांग्रेसी सड़कों पर निकले हैं और व्यापारियों से समर्थन मांगकर दुकानें बंद करा रहे हैं। वहीं राजधानी के सबसे बड़े सब्जी बाजार शास्त्री मार्केट में बंद का कोई असर नहीं है।‌ राजधानी सहित दूसरे शहरों में भी बंद का मिला जुला असर देखने को मिला।

 

पीसीसी चीफ दीपक बैज, महापौर एजाज ढेबर के साथ कांग्रेसी शास्त्री मार्केट, गंज मंडी, सदर बाजार, गोल बाजार, भनपुरी, फाफाडीह, शैलेंद्र नगर, सिविल लाइन, रामसागर पारा समेत इलाकों में स्कूटी से पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की। बता दें कि इस बंद को चैम्बर ऑफ कॉमर्स का समर्थन नहीं मिला है. इसके चलते दुकानें अपने समय पर खुली रही।

कांग्रेस के दबाव में सरकार ने की कार्रवाई: बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि शहर में कवर्धा कांड को लेकर बंद का आवाह्न किया गया है। आज सड़कों पर निकलकर सभी मार्केट को बंद करवाया जा रहा है। आम जनता से जन समर्थन मांग रहे हैं। कल रात बड़ी संख्या में थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों सहित एसपी और कलेक्टर का ट्रांसफर कांग्रेस के दबाव में आकर सरकार ने किया है, लेकिन इससे क्या होगा। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। कवर्धा गृहमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है और वहां ऐसी घटना हुई है। निर्दोष पर कार्रवाई की गई, जिसे लेकर आज छत्तीसगढ़ में बंद का आवाह्न किया गया है।

READ MORE  ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़, जमीन में गाड़कर रखे 38 लाख कैश बरामद, बड़ी मात्रा में मिले विस्‍फोटक
Share this