CGPSC मेंस 2023 का रिजल्‍ट जारी, 703 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू के लिए हुआ चयन

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

CGPSC मेंस 2023 का रिजल्‍ट जारी, 703 कैंडिडेट्स का इंटरव्यू के लिए हुआ चयन

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 703 उम्मीदवारों को इंटरव्‍यू के लिए चुना गया है। इससे पहले, प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर 3597 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिला था। अब मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार 703 कैंडिडेट्स को इंटरव्‍यू के लिए चयनित किया गया है।

 

यहां चेक करें रिजल्‍ट

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने 17 विभिन्न सेवाओं के 242 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई, जिसमें 1 लाख 58 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

 

प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के लिए 3597 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जो 24 जून से 27 जून तक आयोजित की गई थी। अब मुख्य परीक्षा में सफल 703 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चुना गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://psc.cg.gov.in/ पर जा सकते हैं।

Share this
READ MORE  दिल्ली में 21 को शपथ समारोह: मुख्यमंत्री आतिशी के साथ पांच कैबिनेट मंत्री भी लेंगे शपथ