इजराइली हमलों से लेबनान में बिगड़े हालात : UK-US सहित इन देशों ने जारी की एडवाइजरी, अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के बनाए प्लान

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इजराइली हमलों से लेबनान में बिगड़े हालात : UK-US सहित इन देशों ने जारी की एडवाइजरी, अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी के बनाए प्लान

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

इजराइल (Israel) और हिजबुल्लाह (Hezbollah) के बीच बढ़ते तनाव और संघर्ष के कारण लेबनान (Lebanon) की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। इस बीच, अमेरिका (US), चीन(China), फ्रांस (France), ब्रिटेन (UK) समेत कई देश अपने नागरिकों को लेबनान से सुरक्षित निकालने की योजनाएं बना रहे हैं और तुरंत देश छोड़ने की सलाह दे रहे हैं।

 

ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को लेबनान में फंसे अपने नागरिकों को निकालने में मदद के लिये और विशेष विमान वहां भेजने की घोषणा की है। लेबनान में इजराइल के साथ संघर्ष के चलते बिगड़ती सुरक्षा स्थिति में ब्रिटेन ने यह फैसला किया।

 

विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (FCDO) ने कहा कि जब तक सुरक्षा स्थिति अनुमति देती है, तब तक अतिरिक्त उड़ानें जारी रहेंगी। इस बीच, FCDO ने कहा कि यह ब्रिटिश नागरिकों के लिए वाणिज्यिक उड़ानों की क्षमता बढ़ाने के लिए भागीदारों के साथ भी काम कर रहा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, ‘‘हाल की घटनाओं ने लेबनान में स्थिति की अस्थिरता को प्रदर्शित किया है।”

Share this
READ MORE  अतिक्रमण हटाने गए वन अमले को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया