अतिक्रमण हटाने गए वन अमले को बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गरियाबंद। जिले में अतिक्रमण हटाने गए वन विभाग के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया। यह मामला सड़क परसूली के सोहागपुर बिट का है, जहां आरोपियों ने डिप्टी रेंजर सहित पांच वन कर्मियों को घंटों बंधक बनाए रखा और लाठी-कुल्हाड़ी से उनकी पिटाई की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बता दें कि सुबह 4 बजे वन भूमि पर जेसीबी लगाकर अतिक्रमण करने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी। वहां मौजूद आरोपियों ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया और उन्हें बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए वन कर्मियों को छुड़ाया। पुलिस ने हमलावरों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this
READ MORE  सुकमा-आंध्रप्रदेश बार्डर के जंगल में नक्सलियों से मुठभेड़, 3 शीर्ष माओवादी ढेर