विधायक कोर्सेवाड़ा ने आस्था ट्रेन को दिखाई हरी झण्डी

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन पर स्वागत

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग, 14 अक्टूबर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) अंतर्गत भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को आज आस्था स्पेशल ट्रेन दुर्ग से अयोध्या रवाना किया गया। श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बैंड की धुन पर जय श्रीराम के नारे गूंज रहे थे। रेलवे स्टेशन राम मय नजर आया। रेलवे प्लेटफॉर्म पर राम भक्तों को तिलक, माला पहनाकर स्वागत किया गया। दुर्ग रेल्वे स्टेशन से दोपहर 12 बजे अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, एडीएम अरविंद एक्का सहित रेलवे अधिकारी ने हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए ट्रेन को रवाना किया। दुर्ग ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से 185 श्रद्धालुओं सहित कुल 850 श्रद्धालुगण शामिल हैं। उनकी 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि दुर्ग रेल्वे स्टेशन वापसी होगी। इस यात्रा में बस्तर, बीजापुर, कोण्डागांव, नारायणपुर जिले के श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार के अभिनव पहल के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग अमित सिंह परिहार एवं अन्य अधिकारी तथा जिला एवं जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share this
READ MORE  दुर्ग एसडीएम पिस्दा बनाए गये वित्त मंत्री के ओएसडी