एक शख्स ने चाकू भी लहराया, पुलिस ने आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार | Two sides fighting over coal loading, A person also waved a knife, police registered a case of Arms Act and arrested

Share this

कोरबा12 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

कोरबा जिले के साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड की दीपका कोल माइंस की साइडिंग पर लोडिंग को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने चाकू दिखाकर वहां लोगों को धमकाने का प्रयास किया। आरोपी का नाम राजेश पांडे है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोयला खदानें संचालित हो रही हैं। यहां अक्सर विवाद की स्थिति बन रही है। ताजा घटना में दीपका माइंस की कोल साइडिंग में जल्दी कोयला लोडिंग किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी बीच राजेश पांडे नाम के व्यक्ति ने अपना प्रभाव दिखाने के लिए गोविंद कश्यप के सामने चाकू लहराकर उसे डराने की कोशिश की। आरोपी राजेश पांडे के खिलाफ दूसरे पक्ष के गोविंद कश्यप ने थाने में FIR दर्ज कराई।

आरोपी राजेश पांडे।

आरोपी राजेश पांडे।

दीपका थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि शांति नगर के रहने वाले राजेश पांडे के खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोयला लोडिंग को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है। इससे पहले एसईसीएल की विभिन्न खदानों में चोरी करने वाले गिरोह द्वारा सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ऐसी घटनाओं को रोक सकने में असमर्थ नजर आ रहा है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सड़क किनारे लगी गुमटी हटवा रहे थे अफसर, एक युवक ने गले में तार फंसाकर खींचा | There was a ruckus over the confiscation of kiosks and carts on the roadside, the employees thrashed the young man, arrested