Pushpa 2: रिलीज से पहले ही अल्लू अर्जुन की चांदी, फिल्म ने कमा लिए 900 करोड़

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

अल्लू अर्जुन की पुष्पा सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म को इतना पसंद किया गया था कि लोग इसके फैन हो गए थे और तभी से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार करने लगे थे। पुष्पा 2 का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है और ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। पुष्पा 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुष्पा का पहला पार्ट साल 2021 में आया था। जब से फिल्म का दूसरा पार्ट अनाउंस हुआ था तब से फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म ने रिलीज से पहले डिजिटल राइट्स से ही करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

इतने में बिके ओटीटी राइट्स

रिपोर्ट्स की माने तो पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही 900 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने ओटीटी राइट्स और सैटलाइट राइट्स से 900 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म बहुत तगड़ा बिजनेस करने वाली है। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 650 करोड़ में बिक गए हैं।

इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने पुष्पा 2 के राइट्स खरीदे हैं। नेटफ्लिक्स ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में फिल्म के राइट्स 270 करोड़ में खरीदे हैं। पुष्पा 2 के राइट्स सबसे ज्यादा में बिके हैं। पुष्पा के ओटीटी राइट्स प्राइम वीडियो ने 50 करोड़ में खरीदे थे।

READ MORE  छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग का अलर्ट 

बता दें पुष्पा 2 पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी मगर मेकर्स ने इसे फिर पोस्टपोन करके दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज करने का फैसला लिया था। फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 500 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।

Share this