दर्दनाक हादसा : मेला देखकर लौट रहे लोगों को कोयले से भरे वाहन ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

Share this

दर्दनाक हादसा : मेला देखकर लौट रहे लोगों को कोयले से भरे वाहन ने मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत

 

 

रायगढ़। रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के टपरिया में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक कोयले से भरी ट्रेलर ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में स्थानीय पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

 

बताया गया है कि मैजिक वाहन में दो दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो जशपुर के गहिरागुरू के आश्रम से मेले में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी देर रात करीब डेढ़ बजे कोयले से लोड तेज रफ्तार ट्रेलर ने मैजिक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन पुरुष, तीन महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

घायलों को रायगढ़ जिले की पुलिस की सहायता से सुंदरगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच ओडिशा की हिमगिर पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस ने घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए मामला दर्ज कर लिया है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Share this
READ MORE  65.25 लाख रुपए डकैती मामले में बीएसएफ के रिटायर्ड सुबेदार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार