स्कार्पियो डबरी में घुसी, 6 लोगों की मौत, चार मृतक एक ही परिवार के

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

स्कार्पियो डबरी में घुसी, 6 लोगों की मौत, चार मृतक एक ही परिवार के

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर- कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुआ के समीप तेज गति से आ रही स्कार्पियो के डबरी में गिर जाने से बालिका सहित छह लोगों की मौत हो गई। सभी कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। सभी लोग स्कार्पियो क्रमांक सीजी डीपी 6255 में सवार होकर सूरजपुर जा रहे थे।

 

घटना शनिवार की रात लगभग आठ बजे हुई। स्कॉर्पियो में एक बालिका, एक महिला व चार पुरूषों को लेकर चालक मुकेश दास कुसमी के लरिमा गांव से राजपुर की ओर आ रहा था। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कॉर्पियो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे मौजूद डबरी ( पानी भरे खदान) में गिर गई।

 

हादसे की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो के पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया और उसके सारे गेट बंद हो गए। उसमें सवार लोगों का दम घुटने लगा। डबरी में पानी अधिक होने के कारण कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सकेवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला।

 

इस व्यवस्था में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में आठ साल की लड़की कृति ,महिला चंद्रावती के अलावा मंगल, उदय, भूपेंद्र और संजय शामिल हैं। चालक मुकेश दास को भी गंभीर चोट है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया है।

READ MORE  मितानिनों के बैंक खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए ट्रांसफर

 

जिस डबरी में हादसा हुआ, वह सड़क किनारे खेत में है। सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध भी नहीं है। तेज गति को हादसे का कारण बताया जा रहा है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। स्कार्पियो के पीछे का हिस्सा डबरी में डूब गया। उसकी गहराई अधिक थी और पानी लगभग 10 फीट भरा हुआ है

Share this