गुरुघासी दास राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर-सोनहत सीमा क्षेत्र स्थित देवसील-कटवार के समीप मिला बाघ का शव

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

गुरुघासी दास राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर-सोनहत सीमा क्षेत्र स्थित देवसील-कटवार के समीप मिला बाघ का शव

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जहर खुरानी की जताई जा रही आशंका

कोरिया / बैकुंठपुर। कोरिया वन मंडल के अंतर्गत गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान में एक वयस्क बाघ मृत मिला है। उद्यान की सीमा पर रामगढ़ क्षेत्र के देवसील ग्राम पंचायत के मार्ग पर खनकोपर नदी के तट पर बाघ मरा पाया गया है। फिलहाल मौत का कारण अज्ञात है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, जिस जगह पर बाघ का शव मिला है, वह इलाका वन परिक्षेत्र सोनहत के कोरिया वन मंडल अंतर्गत आता है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इलाके में मौजूद बाघ की मौत कैसे हुई, यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्प्ष्ट होगा।

 

तीन साल पहले इसी इलाके में जहर देकर मारा गया था बाघ

 

वहीं तीन साल पहले भी एक बाघ की मौत इसी इलाके में हुई थी। उस वक्त ग्रामीणों ने उसे जहर देकर मार दिया था। इसी के चलते इस बार भी बाघ की मौत का कारण जहरखुरानी होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी बाघ की लाश मिलने के बाद से मोबाइल बंद कर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ भी जानकारी उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं। बता दें गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान , छत्तीसगढ़ के कोरिया में स्थित है और इसका क्षेत्रफल 1,440 वर्ग किलोमीटर का है। बीते दिनों क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति देखी गई थी। उसके द्वारा दो भैंसों का शिकार किया गया था।

READ MORE  भवन नहीं, जीवंत समाज का निर्माण करें” — अंबिकापुर में ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ भूमिपूजन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का आह्वान
Share this