अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादियों के शव बरामद, दो जवान घायल

Share this

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। घने जंगल और पहाड़ों से घिरे अबूझमाड़ के इलाके में यह कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो चुके हैं। अबूझमाड़ के जंगल में मुठभेड़ चल रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। एसपी आईके एलिसेला ने मुठभेड़ जारी रहने की पुष्टि की है।

मुठभेड़ जारी रहने के दौरान पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से कई हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद हुए हैं।

कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी, बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। पुलिस ने नक्सली प्रवक्ता अभय को घेरने के लिए यह अभियान चलाया है। इसमें महाराष्ट्र पुलिस की भी मदद ली जा रही है।

Share this
READ MORE  CGPSC घोटाला: पूर्व चेयरमैन टामन गिरोह ने एक करोड़ लेकर बनवाया डिप्टी कलेक्टर, CBI जांच में बड़ा खुलासा