पशु मित्र काल्विंग कैलकुलेटर मोबाइल एप का विमोचन एवं शुभारंभ

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आरआरबी सिंह के मार्गदर्शन एवं निदेशक विस्तार शिक्षा/प्रभारी प्राचार्य वेटरनरी पॉलिटेक्निक महासमुंद डॉ.मनोज कुमार गेंदले के कुशल नेतृत्व तथा डॉ. श्रीमती गोविना देवांगन के सहयोग से निर्मित पशु मित्र मोबाइल एप का आधिकारिक विमोचन कुलपति द्वारा किया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.भानु प्रताप राठिया, अधिष्ठाता डॉ.सुशांत पाल, डॉ. संजय शाक्य, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी, डॉ.मेहताब सिंह परमार, डॉ. श्रीमती गोविना देवांगन, संजीव जैन, श्रीमती अर्चना खोब्रागडे की उपस्थिति रही।
कुलपति डॉ सिंह ने मोबाइल एप के विमोचन अवसर पर बताया कि पशुपालकों, डेयरी किसानों, पशु चिकित्सकों, मैत्री कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए पशु मित्र एप विकसित किया गया है। यह एप कृत्रिम गर्भाधान, प्रजनन एवं पशु प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की सटीक गणना कर पशुपालकों को सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करता है।

डॉ. मनोज गेंदले ने एप के विषय में बताया कि यह हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपयोग के लिए उपलब्ध है। इसमें गाय व भैंस प्रजाति के प्रजनन संबंधी तिथियों की गणना आसानी से की जा सकती है।
डॉ.श्रीमती गोविना देवांगन ने बताया कि इस एप में कृत्रिम गर्भाधान तिथि या सर्विस तिथि दर्ज करने पर प्रजनन तिथि के आधार पर पुनः गर्मी में आने की तिथि -जिससे प्रजनन असफल होने की स्थिति में अगली संभावित तिथि का पता लगता है। गर्भ परीक्षण की तिथि- जिससे सही समय पर गर्भावस्था की जांच की जा सकती है। प्रत्याशित या अनुमानित प्रसव -जिससे प्रसव की पूर्व तैयारी आसानी से की जा सकती है। साथ ही दूध छुड़ाने की तिथि जिससे पशु के स्वास्थ्य तथा दुग्ध उत्पादन चक्र को सही रूप से बनाए रखा जा सकता है। इन तिथियां की गणना आसानी से सिर्फ एक क्लिक के माध्यम से हो जाती है और गणना में त्रुटि की संभावना भी नहीं होती है। यह पशुओं की प्रजनन संबंधी तिथियां की गणना करने के लिए सही प्लेटफॉर्म है। इस पशु मित्र एप को सभी गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल तथा डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही गणना की गई तिथियां को व्हाट्सएप पर किसी अन्य संबंधित व्यक्ति को साझा भी कर सकते हैं। पशु मित्र एप को https://play.google.com/store/apps/details?id=com.td.pashumitra.app लिंक से सीधे इंस्टॉल किया जा सकता है। यह एप किसानों, पशु चिकित्सकों, पशुपालकों को अपने गायों और भैंसों को सही समय पर सही प्रबंधन निर्णय लेने के लिए सहायक और लाभदायक मोबाइल एप है।

READ MORE  मुख्यमंत्री का OSD बनकर NTPC अधिकारी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share this