


सुकमा। बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए जवान लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं और लगातार सफलता भी मिल रही है। वहीं माओवादी लगातार मिल रहे नुकसान से बौखलाए हुए हैं और हमेशा ये रणनीति बनाने की फिराक में रहते हैं कि जवानों को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए। इसी बीच एक बार फिर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। साथ ही हथियार भी बरामद किया गया है। इसकी डीआईजी कश्यप ने पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ कोन्टा के भेज्जी इलाक़े में हुई है। बताया जा रहा है कि अभी भी मुठभेड़ जारी है। जिसमें जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों द्वारा 10 नक्सली मारे जाने की खबर है। मामला जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। जिसके बाद जवानों को मौके के लिए निकाला गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। एक दिन पहले ही भारी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते CG बॉर्डर में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस के साथ मुठभेड़ भी हुई थी. जिसमें एक नक्सली मारा गया, वहीं एक जवान घायल हुआ था. जिसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी।
