महाराष्ट्र के फडणवीस बने तीसरी बार मुख्यमंत्री, शिंदे और पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महाराष्ट्र के फडणवीस बने तीसरी बार मुख्यमंत्री, शिंदे और पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

मुंबई। भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने गुरुवार शाम यहां एक भव्य समारोह में उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 23 नवंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के करीब दो हफ्ते बाद आजाद मैदान में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक शामिल हुए। नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित 54 वर्षीय फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने फडणवीस और उनके दो उपमुख्यमंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।

 

फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र के सीएम

 

महाराष्ट्र में आज (5 दिसंबर) को शपथ ग्रहण समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ तीसरी बार ली। वह नागपुर दक्षिण विधानसभा से विधायक हैं। इससे पहले 2014 में उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2019 में भी कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन इसके बाद महायुति गठबंधन के तहत एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया और फडणवीस को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।

 

शिंदे ने पहली बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

इसके बाद, एकनाथ शिंदे ने भी उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ ली, जो महाराष्ट्र सरकार में दूसरे नंबर की भूमिका निभाएंगे। शिंदे पहले भी लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं और इस बार वह कोपरी पचपखड़ी सीट से चुने गए हैं। महायुति गठबंधन सरकार के गठन के बाद जून 2023 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

READ MORE  डेल्सी रोड्रिग्ज बनी वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, कोर्ट ऑर्डर के बाद संभाली सत्ता

 

अजित पवार भी बने डिप्टी सीएम

अंत में, एनसीपी के नेता अजित पवार ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। अजित पवार छठी बार इस पद पर आसीन हुए हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन किया। वह 33 साल से विधायक रहे हैं और एक बार सांसद भी रह चुके हैं।

 

आजाद मैदान पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के आजाद मैदान में पहुंचे। इसके साथ ही महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ। फिर बारी-बारी से देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सीएम और डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

महाराष्ट्र की राजधानी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राजनीतिक दिग्गजों के अलावा शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त और सचिन तेंदुलकर जैसे तमाम वीआईपी पहुंचे उपस्थित रहे।

Share this