


आदिवासी समाज का प्रदेशस्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आज
रायपुर। प्रदेश सर्व आदिवासी समाज का शपथ ग्रहण समारोह आज 7 दिसंबर को दोपहर एक बजे कृषक सभागार, कृषि. महाविद्यालय परिसर मे आयोजित किया गया है। मुख्य अतिथि सीएम विष्णु देव साय होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डा रमन सिंह, मंत्री राम विचार नेताम, केदार कश्यप सहित सभी आदिवासी विधायकगण, सांसदगण, पूर्व सांसद मोहन मंडावी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राय ने यह जानकारी दी। बीते दिनों समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों को आमंत्रण देने भेंट किया था।

