नकली नोट की छपाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी से 2,32,400 लाख रुपये के नकली नोट जब्त

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। बलौदाबाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली नोट की छपाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जिले के थाना लवन की पुलिस टीम द्वारा नकली नोट छापने वाले गिरोह के 2 आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर प्रिंटिंग मशीन, प्रिंटर कागज सहित 500, 200 एवं 100 के 2,32,400 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी भुवन साहू और तुषाल साहू लवन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 के रहने वाले हैं, जिसे पुलिस ने 500, 200 और 100 के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों से कल 2 लाख 32 हजार 400 नकली नोट के रूप में बरामद किया गया है। पूछताछ पर यह भी पता चला कि यह लोग नोट छापने का प्रिंटिंग मशीन, प्रिंटिंग कागज पेपर एवं उसमें प्रिंट किया गया बहुत सारा नकली नोट को, विनायक नगर भाठागांव रायपुर स्थित अपने किराए के मकान में रखा गया था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उस मकान में दबिश देकर ₹2,26,000 का नकली नोट, इसे छापने में इस्तेमाल प्रिंटर मशीन एवं प्रिंटर कागज बरामद किया गया है।

Share this
READ MORE  बलौदा बाजार में सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली गैस से स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, कलेक्टर मौके पर