पंचायत चुनाव: जिला पंचायत सदस्य/जनपद पंचायत अध्यक्ष/सदस्य, सरपंच एवं पंच हेतु आरक्षण की कार्यवाही 28 एवं 29 को

Share this

पंचायत चुनाव: जिला पंचायत सदस्य/जनपद पंचायत अध्यक्ष/सदस्य, सरपंच एवं पंच हेतु आरक्षण की कार्यवाही 28 एवं 29 को

दुर्ग, 23 दिसंबर। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में जानकारी दी गई है। जिसके अनुसार जिले के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष/सदस्य एवं ग्राम पंचायत के सरपंच/पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन/आरक्षण के लिए नियमानुसार कार्यवाही 28 एवं 29 दिसम्बर को की जाएगी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्ग जिला के प्राधिकृत अधिकारी कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत के सभा कक्ष में 28 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से जनपद पंचायत अध्यक्ष/जिला पंचायत सदस्य आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन के प्राधिकृत अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभाग दुर्ग/धमधा/पाटन द्वारा संबंधित जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन के सभा कक्ष में 28 एवं 29 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से जनपद पंचायत सदस्य/सरपंच के आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन हेतु प्राधिकृत अधिकारी तहसीलदार द्वारा संबंधित जनपद पंचायत दुर्ग/धमधा/पाटन के सभा कक्ष में 28 एवं 29 दिसम्बर को पूर्वान्ह 10 बजे से कार्य पूर्ण होने तक वार्ड पंच के आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थित हो सकते हैं।

Share this
READ MORE  उद्धव और राज ठाकरे महाराष्ट्र और मराठी हित में साथ आने को तैयार !