पांच राज्यों में नये राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किन्हे-कहां की मिली जिम्मेदारी 

Share this

पांच राज्यों में नये राज्यपालों की नियुक्ति, जानिए किन्हे-कहां की मिली जिम्मेदारी

दिल्ली। केंद्र सरकार देश के कई राज्यों के राज्यपालों में बदलाव किया है। बिहार, ओडिशा, मिजोरम, केरल, मणिपुर के राज्यपालों को बदल दिया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल पद से रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी कर दी है। बता दें कि राष्ट्रपति ने अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके साथ ही केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उपरोक्त सभी नियुक्तियां उस तिथि से प्रभावी होंगी, जिस दिन ये नए राज्यपाल अपना कार्यभार संभालेंगे।

 

० मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

० केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

० जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त) को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

० अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

० बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Share this
READ MORE  प्रोफेसर राजेन्द्र लाकपाले संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के कुलपति नियुक्त